पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावों को लेकर प्रशासन है सतर्क

चुनावों को लेकर प्रशासन है सतर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीनगर। डुमरीविधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की कई कंपनियों की बटालियन तैनात की जा रही है। खासमहल से लेकर ऊपरघाट के घने जंगलों में चप्पे चप्पे पर सीआरपीएफ बटालियन के अलावा अन्य कई कंपनियों की रिजर्व पुलिस फोर्स भी जंगलों में सर्च अभियान में लगाई गई है। सीआरपीएफ बटालियन में पेमी नामक खोजी कुत्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। जंगल के अलावे सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बेरमो थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मंडल ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। विदित हो कि यह क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित है। ऐसे में प्रशासन पहले से सतर्क है।