डुमरी विधानसभा का कुछ तरह है इतिहास
वर्ष1972 में कांग्रेस के मुरली भगत यहां से विधायक बने थे। उसके बाद से कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यहां मजबूत स्थिति में नहीं सका। 1977 से लेकर वर्ष 2009 तक के चुनाव में इस सीट पर झामुमो का पांच बार कब्जा रहा है। तीन बार सूबे के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो विधायक बने हैं। 1977 के पहले राजा पार्टी कांग्रेस का इस सीट पर वर्चस्व रहा था। वर्ष 1952 के पहले इस सीट से कांग्रेस के लक्ष्मण मांझी विजयी हुए। वर्ष 1957 के चुनाव में छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी (राजा पार्टी) के प्रत्याशी हेमलाल प्रगणैत विधायक बने। 1962 में राजा पार्टी के हेमलाल ही विजय हुए। 1967 में राजा पार्टी के एस मंजरी विजयी हुए। 1969 के मध्यावधि चुनाव में राजा पार्टी के कैलाशपति विधायक बने। 1972 में कांग्रेस के मुरली भगत जीते। 1977 में कांग्रेस प्रत्याशी मुरली को लालचंद महतो ने जनता पार्टी के बैनर तले पराजित किया। 1980 में पहली बार इस सीट से झामुमो ने खाता खोला तथा झामुमो प्रत्याशी शिवा महतो विजय हुए। उन्होंने लालचंद को पराजित किया। 1985 में पुन: झामुमो के शिवा महतो जीते। उन्होंने लोकदल के लालचंद को पराजित किया। 1990 के चुनाव में लालचंद जनता दल के टिकट पर लड़कर दूसरी बार विधायक बने। 1995 में झामुमो के शिवा महतो ने समता पार्टी के लालचंद को हराया। 2000 में लालचंद जदयू के टिकट पर तीसरी बार विधायक बने। 2005 के चुनाव में झामुमो के जगरनाथ राजद के लालचंद को परास्त कर पहली बार विधायक बने। वर्ष 2009 में उन्होंने बसमो नेता लालचंद महतो को दूसरी बार पराजित किया। वर्तमान चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी के रुप में लालचंद तथा झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ आमने-सामने हैं।
कुल मतदाता : 2,43,628
पुरुषमतदाता: 1,29,266
महिला मतदाता: 1,14,514
बूथों की संख्या: 309
अति संवेदनशील: 96
संवेदनशील: 138
सामान्य : 74
2009 में किसे कितना मत मिला
नामदल मत
जगरनाथमहतो झामुमो 33,960
दामोदर महतो जदयू 20,292
लालचंद महतो बसमो 19,084
मिठुलाल महतो निर्दलीय 3,900
इंदिरा रविदास बसपा 3,616
वकील प्रसाद महतो आईएनसी 2,778
तारकेश्वर महतो राजद 2,382
महावीर सिंह निर्दलीय 2,084
असलम अंसारी निर्दलीय 1,272
टीकाराम महतो आजसू 1,260
महावीर प्रसाद निर्दलीय 1,234
हसीम