पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदूषण की मारी जनता बेचारी

प्रदूषण की मारी जनता बेचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो। बेरमो कोयलांचल की जनता वायु, जल ध्वनि प्रदूषण से त्रस्त है। यहां कोयला छाई लदे वाहनों में ओवरलोड कोयला छाई ढुलाई से कोयला छाई के कण सड़कों पर गिरते रहते हैं। छाई ढुलाई के लिए कंटेनर का इस्तेमाल करने को कहा गया था पर ट्रांसपोर्टरों ने उस नियम को धत्ता बता कंटेनर की जगह कुछ दिनों तक खानापूर्ति के लिए टीन चदरा का ढक्कन बनाकर उसे ही छाई पर रखकर खानापूर्ति करने का काम किया जिससे और ज्यादा छाई सड़कों पर गिरने लगी।
90 फीसदी जनता को कोई कोई रोग : बेरमो कोयलांचल में छाई तथा अन्य तरह के प्रदूषण के कारण लगभग 90 फीसदी जनता को कोई कोई रोग हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा बीमारी आंख, हृदय फेफड़े की है। इसके अलावा पेट, त्वचा और अन्य तरह की बीमारियों से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। पिछले वर्ष दिल्ली से आए नेत्र चिकित्सक ने कहा था कि यहां कैंप में आए 99 फीसदी लोगों के आंखों में सूजन तथा अन्य तरह की बीमारी नजर आई।
कोयलांचल की जनता कहती है कि प्रदूषण के कारण वे लोग परेशान हैं, लेकिन इस पर रोक लगाने में कोई भी अधिकारी नेता या तो असफल हैं या फिर इस मामले में हाथ देने से अज्ञात कारणों से आगे बढ़ना नहीं चाहते हैं। यहां प्राय: छोटे छोटे नेताओं रंगदारों का वाहन छाई ट्रांसपोर्टरों के दरवाजों पर लगती रहती है। इससे स्पष्ट होता है कि जनता हल्ला करती रही, लेकिन छाई प्रदूषण से जनता को निजात नहीं मिलने वाली है।

क्षेत्र की जनता परेशान।
बेरमो कोयलांचल में ओवरलोड वाहनों पर नहीं चलता अधिकारियों का कोई जोर।
(कुछ इस तरह उड़ती रहती है बेरमो की सड़कों पर धूल।)