इनमोसा महामंत्री के पिता का निधन
बेरमो. इनमोसाके संयुक्त महामंत्री सीसीएल सह राकोमसं के बेरमो सीम इंक्लाइन अध्यक्ष विजय सिंह के 92 वर्षीय पिता रामलखन सिंह का निधन शनिवार को रिवर साइड कालोनी घुटियाटांड स्थित आवास पर हो गया। वह काफी दिनों से बीमारी से ग्रस्त थे। उनके निधन पर बुद्धिजीवियों सहित यूनियन प्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना जताई। संवेदना प्रकट करने वालों में गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, स्थानीय विधायक सह मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, अर्चना सिंह, कृष्ण कुमार, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, श्यामल सरकार, वीरेंद्र सिंह, टिनू सिंह, सुंदर सिंह, सत्येंद्र नारायण आदि शामिल हैं।