पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनोद बाबू के मार्ग पर चलना होगा : झाकोमयू

विनोद बाबू के मार्ग पर चलना होगा : झाकोमयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूमधाम से मनाया गया विनोद बिहारी महतो जयंती समारोह

बेरमोअनुमंडल में विभिन्न स्थानों पर झारखंड अलग राज्य आंदोलन के जनक विनोद बिहारी महतो का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। करगली स्थित गांधी चौक से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर झामुमो लोग मकोली मोड़ पहुंचे। यहां डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, झामुमो के जिला सचिव बेनीलाल महतो, वरीय नेता जयनारायण महतो, अनिल अग्रवाल सहित कई लोगों ने विनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में सांस्कृतिक समारोह में झुमे। यहां उन्होंने कहा कि विनोद बाबू के पढ़ो और लड़ो को मूलमंत्र मानकर राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। समारोह में देवीदास, नरेश, विश्वनाथ, मुनीलाल, बनबीर, नागेश्वर, कृष्णा, रामअवतार, मनीलाल, हरिनारायण, बिगन, शिवधनी, त्रिवेणी, मनोज, गणेश, वीरेंद्र, गणेश, भगन, देवानंद, अशोक महतो, छोटेलाल गुप्ता, फिरोज खान, हेमलाल महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। यहां कंचनपुर टीम द्वारा झुमर नृत्य किया गया।

बेरमो | झारखंडकोलियरी श्रमिक यूनियन द्वारा करगली में विनोद बिहारी जयंती समारोह मनाया गया। यहां यूनियन नेता विनोद महतो, सूरज महतो ईश्वरचंद्र प्रजापति ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। सभा की अध्यक्षता धनेश्वर महतो संचालन सूरज पासवान ने किया। यहां अतिथियों ने कहा कि विनोद बाबू के आदर्श को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। तभी राज्य खुशहाल होगा शोषकों से राज्य को मुक्ति मिलेगी। सभा को डेगलाल महतो, राजेंद्र महतो, पवन राय, संजय ठाकुर, रॉकी महतो, दिलीप महतो सहित कई लोगों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विस्थापितों मजदूरों को हक दिलाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करना होगा।

मकोली में विनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

माल्यार्पण करते झाकोमयू के पदाधिकारीगण।