प्रकाश क्लब घटियारी बना फुटबाल विजेता
आजसूपार्टी के तत्वाधान में स्व बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल खेल में टाईब्रेकर में 3-0 से जय प्रकाश क्लब घटीयारी ने कालीपुर क्लब पोचरी को पराजित किया। यहां हटिया विधायक नवीन जायसवाल बेरमो विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह ने विजेता टीम को बड़ा कप 10 हजार नगद सहित जर्सी उप विजेता टीम को छोटा कप 7 हजार नगद सहित जर्सी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी का पैदा फुटबाल खेल से ही हुआ था। मैन आफ सीरिज कालीपुर क्लब पोचरी के वचन मांझी मैन आफ मैच जयप्रकाश क्लब घटियारी के राजकुमार रहे। निर्णायक की भूमिका जसबिंदर, रवि, बजेन्द्र ने निभाई। संचालन रामवतार ने किया। मौके पर गोमिया योगेन्द्र महतो, दामोदर, अनुग्रह नारायण सहित मो महताब खान, विकास, रोशन आदि लोग मौजूद थे।