पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुमरा नहीं पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

झुमरा नहीं पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयगृहमंत्री राजनाथ सिंह का झारखंड दौरा को देखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों में झुमरा पहाड़ पर भी भरपूर व्यवस्था कर रखा था। उन्हें अंदेशा था कि गृहमंत्री यहां सकते हैं। कई वरीय पदाधिकारी यहां देर शाम तक उनके आगमन की बाट जोहते रहे, लेकिन अंतत: गृहमंत्री यहां नहीं आए। इधर प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए सीआरपीएफ 26 बटालियन के डीआईजी बीके टोप्पो ने कहा कि माओवादी का सफाया विकास से ही संभव है। सरकार को झुमरा के आसपास क्षेत्रों में जनता को बुनियादी सुविधा देने के लिए पहल करनी चाहिए। झुमरा में सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था सीआरपीएफ के सहयोग से एक वर्ष पूर्व हुआ है। झुमरा में पहले उग्रवादी उग्रवादियों को प्रशिक्षण देते थे। लेकिन अब झुमरा बदला है। यहां सड़क बनने से शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में प्रगति हो रहा है। लेकिन आसपास क्षेत्रों में सड़क बनाना होगा, जिसमें सीआरपीएफ का एक बटालियन जवान देंगे। उन्होंने कहा कि भटके हुए युवकों को मुख्यधारा में वापस होने का आह्वान किए हैं। विकास विरोधी माओवादियों से जनता को दूर रहने की अपील किया गया है।

मौके पर कमांडेंट विकास पांडेय, सौरभ राय, दीपक कुमार, एएसपी आपरेशन राजेंद्र कुमार टोप्पो, बेरमो एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह, डीएसपीओ मनोज कुमार राय, सहायक कमांडेंट सदन कुमार, जसबीर सिंह, गोमिया इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, बेरमो थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मंडल, बीटीपीएस थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, गोमिया थाना प्रभारी वीरेंद्र राम शामिल थे।

चप्पेचप्पे पर जवान तैनात

केन्द्रीयगृह मंत्री राजनाथ सिंह के झुमरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनके स्वागत के लिए सीआरपीएफ के डीआईजी बीके टोप्पो, आपरेशन एएसपी राजेंद्र कुमार टोप्पो, कमांडेंट विकास पांडेय, दीपक कुमार, सदन कुमार, बेरमो एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह, बेरमो एसडीपीआ मनोज कुमार राय, जसवीर सिंह सहित सीआरपीएफ के सैकड़ों जवान और जिला पुलिस बल तैनात किए गए थे, लेकिन घंटों उनका इंतजार के बाद उन्हें निराशा ही हाथ लगी।