पूजा कमेटियों के साथ की बैठक
बेरमो|दुर्गा पूजाशांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बेरमो थाना पुलिस ने घूम-घूम पर विभिन्न पूजा पंडालों में बैठक की। इस क्रम में उन्होंने फुसरो पूजा पंडाल, करगली बाजार पूजा पंडाल, बेरमो सीम पूजा पंडाल, सुभाषनगर पूजा पंडाल, करगली गेट पंडाल, ढोरी स्टाफ क्वार्टर पूजा पंडाल आदि स्थानों में पूजा कमेटियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की रणनीति तैयार की। इसके तहत पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात करने, पूजा कमेटी के वोलेंटियर की सूची थाना में नाम फोन नंबर के साथ देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।