पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल सीकेएस में रवींद्र बने सचिव सुरेंद्र बने अध्यक्ष

सीसीएल सीकेएस में रवींद्र बने सचिव सुरेंद्र बने अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयमजदूर संघ के संबद्ध सीसीएल सीकेएस ढोरी प्रक्षेत्र का सम्मेलन खास ढोरी स्थित क्षेत्रिय कार्यालय में हुई। यहां सर्वसम्मति से ढोरी प्रक्षेत्र कमेटी गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, सचिव रवींद्र कुमार मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष पीसी मंडल, उपाध्यक्ष विकास सिंह, जीवनंदन पांडेय, अनिल मांझी, सहसचिव आरएस भगत, मुकेश कुमार सिंह, नुनूचंद महतो, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संगठन मंत्री कुंज बिहारी प्रसाद, कार्यालय मंत्री विजय सिंह सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री प्रदीप कुमार दत्त ने कहा कि ऐतिहासिक बोनस मजदूरों की चट्टानी एकता का परिचय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के पास जाकर समस्याओं का समाधान करना होगा। सीसीएल सीकेएस के केंद्रीय महामंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों की सुविधाओं में कटौती कर रहा है। इसके खिलाफ लड़ाई लड़ना होगा। केंद्रीय संगठन मंत्री रामविनय त्रिपाठी सहित आर इग्नेस, शकील आलम, बनारसी सिंह, इनामुल हक, श्रीकांत मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता संत सिंह ने किया।

माल्यार्पण करते कमेटी अध्यक्ष अन्य।