पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेबीसीसीआई सदस्य का अभिनंदन

जेबीसीसीआई सदस्य का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयलाउद्योग के कर्मियों को दुर्गा पूजा का बोनस 40 हजार रुपए तय कराने पर एटक नेता लखनलाल महतो का बेरमो जोन की ओर से जारंगडीह स्थित यूनाईटेड कोल वर्कस यूनियन कार्यालय ने अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालन चन्द्रशेखर झा ने किया। यहां श्री महतो ने कहा कि श्रमिक संगठन की एकता की बदौलत कोल इंडिया प्रबंधन को मांग माननी पडी। उन्होंने कहा कि मजदूर जमात को उम्मीद से ज्यादा बोनस का सौगात दिलाया गया है। श्रीमहतो ने कहा कि श्रम और पूंजी में बड़ा कौन इसका विवाद वर्षो से चला रहा है। आज की वर्तमान दशा में कोई अकेला संगठन मजदूर हित की रक्षा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। ऐसे प्रचारों का माकूल जवाब दिया जाना चाहिए। वहीं ठेका मजदूर के संबंध में कहा कि पूरे एक माह का वेतन संबंधित संस्थाओं को देने की सहमति बनी। मौके पर सुजीत कुमार घोष, जवाहर यादव, सुरेश शर्मा, रामेश्वर साव, रामदास केवट, मथुरा सिंह यादव, निवारण केवट, संजय दत्ता, नवीन कुमार विश्वकर्मा, लक्ष्मण यादव, बलराम नायक, विश्वनाथ महतो, घनश्याम ओझा आदि थे।