पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राकोमसं ने नियमों का पालन नहीं करने वाले ट्रकों को रोका

राकोमसं ने नियमों का पालन नहीं करने वाले ट्रकों को रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्षोंसे प्रदूषण झेल रही बेरमो कोयलांचल के निरीह जनता की याद राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ को आई है। राकोमसं ने डीवीसी ले जा रहे कोयला छाई ट्रांसपोर्टिंग में नियमों का पालन नहीं करने तथा लगातार प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए उक्त दोनों ट्रांसपोर्टिंग कार्य को जगह जगह पर रोक दिया है। ढोरी तथा बीएंडके एरिया में महेंद्र विश्वकर्मा, श्यामल सरकार, गिरजाशंकर पांडेय, उत्तम सिंह, शिवनंदन चौहान, मुरारी सिंह, शत्रुघन सिंह, कैलाश ठाकुर, प्रताप सिंह, जानकी मिश्रा आदि लोग आंदोलन सफल बनाने में लगे हैं। राकोमसं कांग्रेस के इस आंदोलन से जनता में खुशी है। परंतु आंखे विश्मय से फटी हुई है। जनता सवाल कर रही है कि क्या अब सचमुच सारे नियमों का पालन होगा तथा क्या प्रदूषण रुक जाएगा, क्या ओवरलोडिंग रुक जाएगी, क्या अब बंद कंटेनर से छाई की ट्रांसपोर्टिंग होने लगेगी, क्या त्रिपाल ढंकी गाड़ियों से कोयला ट्रांसपोर्टिंग शुरू हो जाएगी, क्या छाई प्वाईंट पर नियम से तथा निर्धारित मात्रा में मिट्‌टी डाला जाने लगेगा। फिर जनता खुद ही जवाब देती है कि अगर राकोमसं के वरीय नेता मन से दिल से चाह लें, तो सारे नियम पालन हो सकते हैं। लेकिन शायद यह संभव नहीं होगा, क्योंकि यहां की जनता के नियती में सुख पाना बिमारी से बचना लिखा ही नहीं है। अगर बेरमो कोयलांचल में रहना है तो जनता को प्रदूषित पानी पीना पड़ता है।

चंद्रपुरा क्षेत्र में हुआ ट्रांसपोर्टिंग ठप आंदोलन

चंद्रपुरा|डीवीसीचंद्रपुरा में छाई कोयला ट्रांसपोर्टिंग से बढ रहे प्रदूषण के विरोध में कांग्रेसी आसीएमएस के कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित कर दिया। उनका कहना है कि फुसरो चंद्रपुरा पथ में ट्रांसपोर्टिंग नियमों को ताक में रखकर डीवीसी चंद्रपुरा का छाई कोयला ट्रांसपोर्टिंग से प्रदूषण बढ़ना चिंता का विषय है। यहां के लोग प्रदूषण झेलने को विवश है। इनके बावजूद डीवीसी झारखंड के विभिन्न हिस्सो में बिजली कटौती कर रहा है।

कथारा में रोकी गई छाई ट्रांस्पोर्टिंग

बेरमो|पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राकोमस कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कथारा क्षेत्र के तमाम परियोजना से ओभर लोडिंग कोयला की ट्रांस्पोर्टिंग डीभीसी के छाई टांस्पोर्टिंग को रोक दिया गया। सचिव सिंह ने कहा कि किसी भी किमत पर पर ओभरलोड