पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेरमो | फुसरो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो | फुसरो

कोयलांचलमें मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से बाजे गाजे के साथ जुलूस निकालकर की गई। कहीं भजन के धुन पर लेकिन ज्यादातर स्थल पर डीजे के भौंडे गानों पर नृत्य करते हुए युवकों ने मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया। न्यू स्टूडेंट क्लब शांति नगर फुसरो में पूजा विसर्जन सफल बनाने में मनोज रजक, बालदेव रजक, भोला रजक, सोनू रजक, दीपक रजक, अोकलाल रजक, अाकाश रजक, विनय आदि का अहम योगदान रहा। ललपनिया एवं महुआटांड थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न हो गया। टीटीपीएस सरना महाविद्यालय, विरसा मेमोरियल मवि, सोना सोबरन उवि, लुगूबाबा उवि सहित कई सरकारी एवं निजी विद्यालयों में सरस्वती माता की मूर्ति का विसर्जन स्थानीय तालाबों चेकडैम में किया गया।

खबरें और भी हैं...