62 लाख की कारो सड़क निर्माण में धांधली से रोष
सीसीएलबीएंडके प्रक्षेत्र द्वारा जवाहर नगर से कारो परियोजना जाने वाली मुख्य सड़क में 62 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में संवेदक मानमाने ढ़ंग से कार्य कर रहे हैं। सड़क में काफी अनियमितता बरती जा रही है। कोलियरी का पत्थर बोल्डर का उपयोग कर सड़क भरा जा रहा है। वहीं रिपेयरिंग के लिए काफी निम्न स्तर का मेटल उपयोग में लाया जा रहा है। इसके कारण गाड़ियों को चलने पर ही वह टूट हो जा रहा है। इस कारण यह सड़क एक ओर से बन रही है तो दूसरी ओर से उखड़ती जा रही है। विदित हो कि उक्त कार्य का इस्टिमेट वेल्यू लगभग 25 लाख रुपए है। जिसे 150 प्रतिशत एबभ में संवेदक को कार्य दिया गया है। फिर भी संवेदक द्वारा निम्न स्तर का कार्य किया जा रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन सीसीएल के कई अधिकारी आना जाना करते हैं, लेकिन वे सभी इसे देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।
निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा मेटल।
क्या कहते हैं अधिकारी
^इससंबंध में ओवरसियर(सिविल) आरपी प्रसाद ने कहा कि यह डब्ल्यू बीएम सड़क कोल ट्रांसपोर्टिंग के लिए तत्काल बनाया जा रहा है। बाद में अलग से टेंडर कर पिचिंग रोड़ बनाया जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य अच्छा ढंग से हो रहा है।