बेरमो। कोयलांचल के जवाहर नगर में सांप्रदायिक सौहार्द की हमेशा से मिसाल मिलती रही है। पहले यहां पूजा कमेटी में अध्यक्ष के रुप में मुसलमान भी हुआ करते थे। वर्तमान में कोटसीला बंगाल के मो अहसान सहित उनके 13 सहयोगी सदस्य मां का दरबार सजाने में लगे हुए हैं। यहां 80 फीट चौड़े 70 फीट ऊंचे पंडाल में मां दुर्गा का निवास बनेगा। बंगाल से आए मूर्तिकार के द्वारा मां की प्रतिमा निर्माण किया जा रहा है।
यहां पूजा सह मेला सफल बनाने में कमेटी के संरक्षक श्यामल कुमार सरकार, अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, सचिव दिलीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सुदीप चक्रवर्ती, मुन्ना सिंह, दीपक सिन्हा, मलकीत सिंह, संजय सिंह, विद्याभूषण, मनोज राय, चंदन चक्रवर्ती, अनुज सिंह सहित जवाहरनगर के सभी लोग लगे हुए हैं।
पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां भव्य मेला लगाया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर के कई कार्यक्रम होंगे जिसमें आरती प्रतियोगिता, भजन, गीत संगीत आदि कार्यक्रम मुख्य होंगे। इसे सफल बनाने के लिए लोग लगे हुए हैं।
(जवाहरनगर के देवी मां के पूजा पंडाल का काम चल रहा है।)