पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑफिसर्स क्लब में शतरंज और कैरम प्रतियोगिता हुई प्रारंभ

ऑफिसर्स क्लब में शतरंज और कैरम प्रतियोगिता हुई प्रारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करगलीऑफिसर्स क्लब में आयोजित सीसीएल अंतर क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएंडके महाप्रबंधक आर वी सिंह ने किया। यहां मुख्यालय रांची की टीम सहित बीएंडके, ढोरी, कथारा, रजरप्पा, अरगड्‌डा, बरका सयाल, सीआरएस बरकाकाना, एन के, मगध, आम्रपाली कुजू की टीमें भाग ले रही है। अपने संबोधन में जीएम ने कहा कि खेल एकता एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। इससे व्यक्ति का जीवन हो या फिर संस्थान का उद्देश्य दोनों में सफलता मिलती है। एसओपी पी सी सेठी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए। इससे प्रेम सौहार्द बढ़ता है। कार्यक्रम का समापन 16 सितंबर को होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल मुख्यालय के जीएम पीएंडआईआर आर एस महापात्रो जीएम वेलफेयर वीएन प्रसाद उपस्थित रहेंगे। पहले दिन के खेल में तीन राउंड तक खेल हुआ।

येनिभा रहे हैं अहम भूमिका

कार्यक्रमसफल बनाने में बीएंडके एरिया के कार्मिक प्रबंधक पीसी सेठी, सीनियर ऑफिसर एके साहू सहित एल चक्रवर्ती, एस एन दास, जवाहरलाल, अजय चक्रवर्ती, सुनील सिंह, संतोष कुमार सिंह, काला दा आदि लोग अहम योगदान दे रहे हैं।

शतरंज खेलकर प्रतियोगिता का उद्‌घाटन करते जीएम।