विवादित भूमि की नहीं हुई मापी
गांधीनगर। सीसीएल कोनार परियोजना एवं रैयतों के बीच उलझे जमीन विवाद का हल नहीं निकल सका। जमीन पर वन विभाग, अंचल विभाग, सीसीएल एवं रैयतों की उपस्थिति रही। इस दौरान जमीन मापी के लिए पिलर (प्वाइंट) की तलाश होती रही, लेकिन नहीं मिली। इस कारण मापी शुरू नहीं की जा सकी। बता दें कि बेरमो सीओ किरण सोरेन ने शनिवार को रैयतों को आश्वस्त किया था कि जब तक भूमि की मापी नहीं हो जाती तब तक सीसीएल को काम नहीं करने दिया जाएगा। उनके आदेशानुसार केएमपी पीओ एसके सिंह, भू-संपदा पदाधिकारी एस षरंगी, बीएंडके राजस्व पदाधिकारी पीसी सरकार, वनरक्षी कामाख्या नारायण सिंह सहित बद्रीनाथ, सुरेश यादव की उपस्थिति में मापी का प्रयास किया गया।