पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयुक्त मोर्चा ने कई जगह की मीटिंग

संयुक्त मोर्चा ने कई जगह की मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो। संयुक्तमोर्चा द्वारा 18, 19 20 सितंबर को आहूत वर्क टू रुल आंदोलन सफल बनाने को लेकर जगह जगह पीट मीटिंग की जा रही है। बीएंडके एरिया के करगली वाशरी, करगली एक्सभेषण, कारो वन, खासमहल, फेस टू आदि स्थानों में मीटिंग करके कामगारों को जागृत किया गया। मौके पर संयुक्त मोर्चा के गजेंद्र सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, श्यामल सरकार, सुजीत घोष, उधम सिंह, संजू रवानी, टीनू सिंह, मधुसूदन भट्टाचार्य, शंकरदास गुप्ता, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे। साथ ही सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह भूमिगत खदान परिसर में संयुक्त मोर्चा की पीट मीटिंग हुई। इसमें 18, 19, 20 को आहूत वर्क टू रूल आंदोलन सफल बनाने के लिए मोर्चा नेताओं ने आह्वान किया। इस मौके पर वरुण सिंह, रामेश्वर मंडल, श्याम बिहारी, जाकिर हुसैन, बालेश्वर साव, रामदास केवट, सचिन कुमार सहित भूमिगत खदान के दर्जनों कामगार मौजूद थे।