गलत जानकारी देकर टेंडर भरा
बेरमो। सीसीएलबीएंडके एरिया में गलत जानकारी देकर टेंडर भरने वाले रामानंद सिंह एंड कंपनी की पोल खुल गई। इस तरह उन्हें एक वर्ष के लिए डीवार (टेंडर डालने के लिए अयोग्य) कर दिया गया। बताया जाता है कि उक्त कंपनी का संचालन स्थानीय स्तर पर नीरज सिंह नामक ठेकेदार किया करते हैं। जांच अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने केएमपी एक्सवेषण शेड निर्माण के लिमिटेड टेंडर में बगैर उक्त राशि के एक्सपीरियंस के 25 लाख रुपए का टेंडर डाल दिया था। इसकी शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई जिसमें एक्सपीरियंस गलत निकला।