पार्षद ने छात्रवृत्ति का वितरण किया
बेरमो | राजकीयमध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो में वार्ड पार्षद अनीता कुमारी द्वारा छात्रवृति राशि का वितरण किया गया। यहां वर्ष 2013-14 की 304 विद्यार्थियों के बीच कुल 82,260 रुपए छात्रवृति का वितरण हुआ। मौके पर शिक्षक राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, अर्चना, कुमकुम, वीणा, मंजु, श्रवण कुमार एवं प्रधानाध्यापक शालीग्राम विश्वकर्मा, लालचंद तुरी, मोहन रवि आदि लोग उपस्थित थे।