सीसीएल की बिजली काट रहे रंगदार
बेरमो। अनपतिदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बगल स्थित लगभग 35 आवासों दुकानों में गोरांग कॉलोनी के कथित रंगदारों ने बिजली काट दी है। विदित हो कि उक्त कॉलोनी में सीसीएल ढोरी एरिया की बिजली सप्लाई होती है। इसके एवज में स्थानीय रंगदार प्रति परिवार 3 हजार रुपए सालाना किराया मांग रहे हैं। वहीं कुछ लोगों से विभिन्न पूजा के नाम पर 1500 रुपए मांगा जा रहा है। पैसा देने से इंकार करने पर गरीबों के दुकानों आवास की बिजली का कनेक्शन काट दिया।