बाढ़ पीड़ितों के लिए धन इकट्ठा
बेरमो। कश्मीरके बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ युवा व्यवसायी संघ फुसरो द्वारा घूम-घूमकर लोगों से राशि इकट्ठा की गई। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। मौके पर संघ के पदाधिकारी देवीदास, कृष्ण कुमार, मो कलाम, मदन गुप्ता, अनिल गुप्ता, बालेश्वर पांडेय, आर एस तिवारी, उदय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।