स्कूल के विकास की रणनीति बनी
बेरमो। वाईएमसीएद्वारा संचालित संत जोयल स्कूल को विकसित करने के लिए पदाधिकारियों की बैठक हुई। यहां कमेटी का गठन किया गया जिसमें श्यामल कुमार सरकार अध्यक्ष, शबनम परवीन सचिव, जेपी सिन्हा उपाध्यक्ष, रानु कीडर प्राचार्य चुने गए। यहां वाईएमसीए के महासचिव संजीव कीडर सहित मो हैदर, सैयद अकबर, एबीडी मिंज, तेज प्रताप, काजल प्रमाणिक, सोनी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।