पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशन नहीं मिला तो धरने पर बैठे विधायक, सड़क जाम

राशन नहीं मिला तो धरने पर बैठे विधायक, सड़क जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। नावाडीह प्रखंड के भलमारा पंचायत अंतर्गत आमझर गांव के ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा का अनाज नहीं दिए जाने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के नेतृत्व में बेरमो-डुमरी पथ के 15 माईल के समीप लगभग 2 घंटे तक सड़क जाम कर दिया।
विदित हो कि आमझर गांव के पूर्व 29 लाल कार्डधारियों को विगत 5 माह से संबंधित डीलर द्वारा अनाज नहीं दिया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने विधायक के पास गुहार लगाई। ग्रामीणों का बात रखते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने दो माह पूर्व ही एमओ को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, लेकिन एमओ की लापरवाही के कारण लाभुकों को अनाज नहीं मिला। अंतत: कार्डधारी गण विधायक के नेतृत्व में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही नावाडीह बीडीओ अरुण उरांव पहुंचे और वार्ता की। साथ ही एमओ तथा संबंधित डीलर गायत्री स्वयं सहायता समूह मुंगो पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी विधायक धरना पर डटे रहे। उनका कहना था जब तक मेरे सामने कार्ड धारियों के बीच अनाज वितरण नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। आनन फानन में भलमारा डीलर आंतलाल महतो एवं रौउफ हुसैन द्वारा अपने स्तर से लाभुकों के लिए अनाज लाया गया। इसका वितरण जगरनाथ महतो, प्रमुख पूनम देवी ने की। धरना में उपप्रमुख विश्वनाथ, गणेश, शाहिद, बबलू, रउफ, जानकी, उपमुखिया युगलकिशोर, जयलाल, लोकेश्वर, महेश के अलावे रामदेव मांझी, मोतीलाल मांझी, निर्मल मुर्मू, मीना देवी, सूरजी देवी, कौशल्या देवी, लालमुनि देवी, बिरसा मुर्मू, मीठू मुर्मू सहित कई लाभुक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...