20 को आगरा से पदयात्रा प्रारंभ
एकतापरिसर के झारखंड प्रदेश संयोजक रामस्वरूप ने कहा कि आदिवासी और वनवासी वनाधिकार भूमि अधिग्रहण के विरोध में 20 फरवरी से 29 फरवरी तक पल्लव आगरा से दिल्ली तक पदयात्रा कार्यक्रम किया जाएगा। आठ दिनों की सत्याग्रह पदयात्रा में झारखंड के 10 जिलो के लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। 29 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन करेंगे। इसमें कई राज्यों के समर्थक शामिल होंगे। तैयारी को लेकर झारखंड के हर प्रखंड के मूल अादिवासी वनवासियों से संपर्क किया जा रहा है।