शिविर का किया आयोजन
बेरमो| श्रमएवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से महिला कल्याण समिति ढोरी द्वारा आयोजित जीवन की गुणवत्ता पर आधारित कार्यक्रम फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित बालू बैंकर सामुदायिक भवन में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ भाजपा नेता शिवलाल रवि ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए अनेकों योजनाएं चला रखी हैं। केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्त, डाॅ श्याम कुंवर भारती, चंद्रिका विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर झामुमो नेता नरेश महतो, प्रेमचंद महतो, गणेश, विश्वनाथ महतो आदि उपस्थित थे।