फीमेल वीआरएस को ले कार्यशाला आयोजित
सीसीएलढोरी प्रक्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में रांची मुख्यालय से आए जीएम वेलफेयर वीएन प्रसाद की अध्यक्षता में फीमेल वीआरएस को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ढोरी एवं बीएंडके प्रक्षेत्र के कार्मिक पदाधिकारी शामिल रहे। महाप्रबंधक श्री प्रसाद द्वारा सभी पदाधिकारियों को फीमेल वीआरएस से जुड़े सभी मामलों पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए आवेदन के लिए तय तिथि 16 दिसंबर 2015 से 3 मार्च 2016 तक पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सर्कुलर के तहत आने वाले सभी लाभुकों के आवेदन की जांच कर समय पर मुख्यालय को भेजे।
कार्यशाला में शामिल अधिकारी