गड़बड़ी को दूर करने की मांग
पेटरवार|भाकपा जिलासचिव पंचानन महतो ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र देकर कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड से वंचित गरीबों को कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने में भारी गड़बड़ी हुई है, अनुमंडल के सभी प्रखंडों में हजारों गरीब राशन कार्ड से वंचित हैं।