माओवादी बंद का जवाब देने के लिए प्रशासन तैयार
बेरमो | नक्सलियोंद्वारा 15-16 फरवरी को आहूत दो दिवसीय झारखंड एवं बिहार बंदी को लेकर एक ओर जहां माओवादी सफल बनाने में सक्रिय हैं। वहीं पुलिस प्रशासन इसे विफल करने की रणनीति पर काम कर रही है। झुमरा पहाड़ के एक छोर से लेकर लुगू पहाड के दूसरे छोर तक लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इसमें पुलिस को कई अफवाह भी सुनने को मिल रही है। कभी जंगल में माओवादियों का शव दफनाने की तो कभी हथियार जमीन पर दबाकर रखने की बातें सामने आती है। इस दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। अभियान के लोग माओवादियों के मुंह कहे जाने वाले कई गांवों तक पहुंचकर माओवादियों को चुनौती दे रहे हैं लेकिन माओवादी सामने आकर हमला करने से किनारा कर रहे हैं। इधर बंदी को लेकर पूरे बेरमो अनुमंडल में पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा कड़ी चौकसी बरती जा रही है। इसको लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा सर्च अभियान चल रहा है।