बाजे गाजे के साथ मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया गया
नावाडीह| स्थानीयप्रखंड के सहरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन जमुनिया नदी तट पर किया गया। यहां पिछले कई सालों से प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो समुदाय में विवाद होता था, इसे प्रशासन सहित ग्रामीणों ने सामंजस्य बनाकर समाप्त कर लिया। मौके पर बेरमो पुलिस निरीक्षक नोवेल कुजूर, नावाडीह थाना प्रभारी रामचंद्र राम, एसआई खान, विजय कुमार सिंह, एस मुर्मू सहित कई पुलिस जवान शामिल थे। वहीं डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, उपप्रमुख विश्वनाथ महतो, मुखिया गौरीशंकर महतो, डाॅ लालजी प्रसाद, पंसस महबूब खान आदि ने सौहार्द भाईचारे को कायम रखने में भूमिका निभाई। अंतत: प्रतिमा विसर्जन में दोनों समुदाय के लोगों भाग लिया। इनमें पूजा समिति के अध्यक्ष लखन महतो सहित रमेश महतो, राजेश महतो, प्रमोद कुमार, दिलीप बर्णवाल, सोनू महतो, जगदीश महतो, योगेंद्र प्रसाद महतो, जागेश्वर महतो, महफूज खान, सलार खान आदि का सराहनीय योगदान रहा।
सहरिया में विसर्जन के दौरान मौजूद जवान।
विसर्जन में शामिल गांव की महिलाएं।