बाल-कलाकारों ने जलवा बिखेरा
बेरमो | पिछरीउत्तरी पंचायत मंडयकुल्ही स्थित उप्रावि में डांस-इंडिया डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने किया। उन्होंने उक्त विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य गुलाबी देवी के प्रतिनिधि डॉ रतनलाल मांझी ने शिक्षा को अनिवार्य बताया। मौके पर आदर्श उवि पिछरी के एचएम धनेश कुमार महतो, झामुमो के बनबीर मिश्रा, मंगल हांसदा सहित डॉ महेश साहु, संजय पाल, दिनेश तुरी, बटेश्वर मिश्रा, लक्ष्मण हांसदा आदि मौजूद थे। संचालन प्रधानाध्यापक मुरली मरांडी ने किया। बतौर जज रवि कुमार मरांडी एवं वीणा कुमारी मौजूद थे। यहां समिति के विक्रम मरांडी, विजय कुमार मरांडी, महेश रजवार, किशोर हांसदा, सुरेंद्र हेम्ब्रम आदि सक्रिय रहे।