बस एजेंट का बेटा बना टॉपर
बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के एम कॉम के फोर्थ सेमेस्टर में पिछरी बस्ती के सामान्य परिवार का युवक राजेश कुमार दुबे यूनिवर्सिटी टॉपर बना है। 296 अंक प्राप्त कर युवक वर्ग में उसने यह उपलब्धि हासिल की है। पिछरी निवासी बस एजेंट उदेश दुबे के पुत्र राजेश ने कहा कि वर्तमान समय में युवक-युवतियां शिक्षण क्षेत्र से भाग रहे हैं। यही स्थिति रही तो समाज में बेहतर शिक्षकों का अभाव हो जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखकर उन्होंने प्रोफेसर बनने का लक्ष्य रखा है। वह इसकी तैयारी भी जोरशोर से कर रहे हैं। अपने संघर्ष की गाथा बताते हुए राजेश ने कहा कि वर्ष 2007 में आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी से मैट्रिक करने के बाद उन्होंने विंदेश्वरी दुबे आवासीय विद्यालय पिछरी से 2009 में इंटर तथा 2012 में वहीं से स्नातक किया। वहीं एमकॉम की पढ़ाई के दरम्यान 68वां ऑल इंडिया कॉमर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त किया। अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर उदेश दुबे तथा उनकी प|ी ने खुशी से फूले नहीं समाते हुए कहा कि बेटा बेहतर करे यही उनकी कामना है।
अपने माता पिता के साथ युवक।