हक के लिए लड़ेंगे आरपार की लड़ाई
बेरमो| राकोमसंके प्रधन कार्यालय पांच नंबर ढोरी में संघ के रीजनल अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सीएचपी में कार्यरत ठेका मजदूरों के समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें मजदूरों ने हाई पावर कमेटी के अनुसार वेतन, मेडिकल सुविधा, सीएमपीएफ कटौती के अलावा फार्म डी में अटेंडेंस बनना आदि पर चर्चा की गई। अजय सिंह, बीके सिंह, शिवनंदन चौहान ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन असंगठित मजदूरों को ठगने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब हाई पावर कमेटी के अनुसार ठेका मजदूरों का वेतन सहित अन्य सुविध तय किया गया है लेकिन प्रबंधन इसे लागू करने में आनाकानी कर रही है। मजदूर अपने हक के लिए प्रबंधन से आरपार की लडाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक अगर प्रबंधन द्वारा मागों पर पहल नही की गई तो, 16 फरवरी से संपूर्ण ढोरी प्रक्षेत्र का कोयला का संप्रेषण बंद कर दिया जाएगा।