- Hindi News
- पैक्स प्रबंधक का आरोप बेबुनियाद : अध्यक्ष
पैक्स प्रबंधक का आरोप बेबुनियाद : अध्यक्ष
गोविंदपुरपैक्स (जरीडीह पूर्व पैक्स) में कैशियर के पद पर कार्यरत राजेंद्र गुप्ता ने पैक्स प्रबंधक युगल उरांव द्वारा रुपए गबन का लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। इस संबंध में उन्होंने पैक्स से संबंधित अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं इस पैक्स में विगत 14 वर्षों से कार्यरत हूं तथा 13 जुलाई 13 को त्याग पत्र प्रबंधक के गलत रवैए के कारण दिया था। परंतु हमारा त्याग पत्र कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मंजूर नहीं किया और मैं कार्य करते चला गया। प्रबंधक द्वारा मुझ पर त्याग पत्र देने के बाद राशि निकाल कर पेमेंट करने का आरोप लगाया गया जो गलत है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व भी पैक्स प्रबंधक द्वारा जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को पत्र जांच कराया गया था। लेकिन आरोप प्रमाणित नहीं हुआ। इस संबंध में पैक्स के अध्यक्ष हरभजन सिंह ने भी पैक्स प्रबंधक द्वारा कैशियर राजेंद्र गुप्ता पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि इनके द्वारा जो भी राशि की निकासी की गई वह विधिवत रूप से निकाला गया है जिसका जिक्र समिति के रिकॉर्ड में है।