पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड के अधिकारियों से हुई पूछताछ

प्रखंड के अधिकारियों से हुई पूछताछ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया| बेरमोडीएसपी मनोज कुमार राय ने गोमिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर पूर्व नाजीर कुलदीप चौबे की मौत को लेकर प्रखंड के अधिकारियों समेत कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके अलावा प्रखंड से विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रमुख सहित गोमिया के सभी पत्रकारों से भी पूछताछ की गई। बताते चलें कि गोमिया प्रखंड कार्यालय के नाजीर कुलदीप चौबे की मौत गत 19 सितंबर को अपने आवास पर हो गई थी। जिसमें मृतक के परिवारजनों को एक सुशाइड नोट प्राप्त हुआ था। जिसमें कई बातों का जिक्र किया गया था।