पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के समय शिलान्यास करने वाले से बचें: आलम

चुनाव के समय शिलान्यास करने वाले से बचें: आलम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फुसरो शाखा का हुआ सम्मेलन

भास्कर न्यूज. फुसरो

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फुसरो शाखा का सम्मेलन जवाहरलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। सम्मेल में पर्यवेक्षक के रूप में जिला सदस्य आफताब आलम खान एवं रामेश्वर साव उपस्थित थे। सम्मेलन की शुरुआत झंडोतोलन कर किया गया। यहां पर्यवेक्षक आफताब आलम ने कहा कि वर्तमान समय में यहां के विधायकों द्वारा जनता को ठगा जा रहा है। यहां के विधायक चुनाव के समय सिर्फ शिलान्यास पर लगे हैं। बेरमो की जनता को ऐसे लोगों को पहचाना कर उनसे बचने की जरूरत है। वहीं पर्यवेक्षक रामेश्वर साह ने कहा कि यूपीएस टू के सरकार से भारत की जनता उब चुकी थी। जिसका फायदा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर हुआ। लेकिन विधानसभा चुनाव में ऐसा कुछ नहीं होगा। मौके पर शाखा सचिव ने पिछले दिनों हुए क्रियाकलाप का मौखिक ब्यौरा दिया। जिसमें फुसरो नप अध्यक्ष नीलकंठ रविदास, हरिपद भारती, जितेंद्र दूबे, श्यामलाल उरांव, भीम महतो, मो कलाम ने भाग लिया। मौके पर अंचल मंत्री शाहजहां, नंदकिशोर प्रसाद, जितेंद्र दूबे, मो कमाल, श्यामलाल उरांव, बैजनाथ गुप्ता, नंदकिशोर सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। मौके पर अगले सत्र के लिए सचिव खेमलाल महतो, उपसचिव मो कमाल एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र दूबे को चुना गया।