जालसाजी का मामला दर्ज
फुसरो. उच्चन्यायालय के आदेश पर सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के पर्सनल ऑफिसर एके सिंह पर बेरमो थाना में कांड 173/14 धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत ठगी जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। विदित हो कि सुभाष नगर निवासी रमेश कुमार एवं उनकी मां दुरपतिया कामिन तथा ओपी सिंह ने एके सिंह पर सीएमपीएफ राशि भविष्य निधि राशि भुगतान में घपला जालसाजी करने का लिखित आवेदन दिया था। जिसके बाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर बेरमो थाना में मामला दर्ज किया गया। इन पर सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय अस्पताल के एम्बुलेंस के उपचालक नथुनी नोनिया के मृत्यु दावा भुगतान नहीं करने का भी मामला है।