- Hindi News
- पेटरवार में 73 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
पेटरवार में 73 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
गोमियाबेरमो विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड में पड़ने वाले सभी बूथों में मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। गोमिया विस क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड मेंं पड़ने वाली 13 पंचायतों के कुल मतदाता 46,752 में से 34,268 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत पेटरवार प्रखंड में 73.3 रहा। जबकि गोमिया विस का कुल मतदान का प्रतिशत 68.49 रहा। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद ओबरा ग्राम के बूथ संख्या में 197 में 91 प्रतिशत जाराडीह ग्राम के बूथ संख्या 204 में 90 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि तेनुघाट के बूथ संख्या 187 में सबसे कम मात्र 52 प्वाइंट मतदान पड़े।
वृद्धा को मतदान के लिए ले जाते परिजन।