कंट्रोल रूम का अहम योगदान
तेनुघाट। विधानसभाचुनाव 2014 के मद्देनजर बेरमो अनुमंडल कार्यालय में गोमिया तथा बेरमो विस क्षेत्र के लिए नियंत्रण कक्ष का अहम योगदान रहा। यहां कार्यपालक दंडाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा एवं टुडू दिलीप के मार्गदर्शन में मतदान प्रक्रिया की सूचनाओं को संकलित किया गया। इसमें सुशील कुमार सिन्हा, कुन्दन एक्का, रविन्द्र अग्रवाल, सुनील सिन्हा, योगेंद्र आदि मौजूद थे।