बेरमो, गोमिया में जमकर वोटिंग
बेरमोतथा गोमिया विधानसभा चुनाव में ज्यादा मतदान कर जनता ने प्रशासन का दिल जीतने का काम किया। जिला उपायुक्त के अनुसार बेरमो विस में 64 फीसदी तथा गोमिया विस में 68 फीसदी मतदान हुआ है। यहां प्रशासन द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान पूरी तरह सफल रहा। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखे जाने के कारण लोगों ने निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग किया। यहां महिलाओं, युवाओं पुरुषों में अपने मतों का प्रयोग करने का प्रति उत्साह देखा गया। हल्की-फुल्की झड़प को छोड़कर कहीं से किसी अप्रिय घटना का ना होना प्रशासन की उपलब्धि रही। वैसे कुछ जगहों पर लोगों ने हल्की-फुल्की बोगस वोटिंग की कोशिश की, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
दगा-दगा का जमकर हुआ खेल
बेरमोविधानसभा क्षेत्र में लगभग सभी दल के प्रत्याशियों के साथ दगा-दगा का जमकर खेल हुआ। झंडा बैच किसी का तथा काम किसी अन्य का करने में कोई दल पीछे नहीं रहा।
डीसीएसडीओ ने दिया धन्यवाद
जिलाउपायुक्त उमाशंकर सिंह तथा बेरमो एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने बेरमो तथा गोमिया की जनता को बेहतर मतदान करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने उत्याह से वोटिंग की।