बेरमो में 63 फीसदी मतदान हुआ
बेरमो/तेनुघाट| बेरमोविधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड 66.61 फीसदी मतदान हुआ। लोगों ने काफी उत्साह के साथ मतदान किया। अहले सुबह से लोगों की कतार लगी रही। कहीं-कहीं हल्की झड़प हुई। लेकिन तत्काल उसपर काबू पा लिया गया। यहां के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के अरमो में 65 फीसदी तथा गंडके में 60 फीसदी मतदान हुआ। विदित हो कि वर्ष 2009 के चुनाव में बेरमो विस क्षेत्र से 51.25 फीसदी मतदान हुआ था।