पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरीडीह में 70.25 प्रतिशत वोटिंग

जरीडीह में 70.25 प्रतिशत वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडविधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 9 दिसम्बर को हुए मतदान में जरीडीह प्रखंड के 74 बूथों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान केंद्रों में मतदान के निर्धारित समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक वोटरों ने लंबी कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी केंद्रों में युवा, बूढ़े, महिला पुरुष एवं अल्पसंख्यक वोटर में सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह दिखा। दोपहर 3 बजे सभी केंद्रों में ईवीएम को सील कर दिया गया परंतु कुछ केंद्रों में लंबी कतारों में खड़े मतदाताओं को भी मतदान करने की छूट दी गई। प्रखंड में कुल 70,043 वोटर हैं जिनमें 36,531 पुरुष 33,512 महिला मतदाता हैं। 9 दिसम्बर को प्रखंड के सभी बूथों में 49,206 वोटरों ने जिनमें 26,232 पुरूषों एवं 22,974 महिलाओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर कुल 70.25 प्रतिशत वोट डाले। मई में हुए लोकसभा चुनाव में जरीडीह प्रखंड में कुल 55 प्रतिशत मतदान हुए थे।

सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा बीडीओ रिंकु कुमारी ने बताया मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जरीडीह में हुए रिकार्ड मतदान का श्रेय सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर पूरी टीम द्वारा किये व्यापक प्रचार प्रसार को जाता है।

सर्वाधिकवोट बूथ 286 में | प्रखंडमें हुए रिकार्ड मतदान में सर्वाधिक 83 प्रतिशत मतदान प्राथमिक विद्यालय लिपु में हुआ। जिसमें कुल 385 मतदाताओं में 320 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनमें 165 पुरूष और 155 महिलाएं शामिल थी। वहीं दूसरी ओर सबसे कम 55 प्रतिशत मतदान मवि जैना में हुआ। जिसमें कुल 1341 मतदाताओं में से 741 मतदाताओं ने जिनमें 439 पुरूष और 302 महिला ने वोट डाले। जरीडीह प्रखंड के बूथ संख्या 222, 223, 224, 230, 231, 237, 238, 239, 240, 241 242 में वेबकास्टिंग के जरिए निर्वाचन आयोग के वेवसाइट में लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान प्रखंड की बीडीओ रिंकू कुमारी, सीओ हीरेक मन्नान केरकेट्टा, जीपीएस मृत्युंजय कुमार, टीवीओ, बीसीओ, जेई एवं अन्य अधिकारी बूथों की गस्त लगाकर मतदान की खबर ले रहे थे।

जरीडीह में मतदान के लिए लगी लोगों की लंबी कतार।