ओंकार पीठ आश्रम का वार्षिकोत्सव मनाया
फुसरो| ओंकारपीठ आश्रम पिछरी में स्वामी स्वरूपानंद देव जी एवं स्वामी नित्य सुंदर ब्रह्मचारी जी का शुभ आर्विभाव उत्सव सह ओंकार पीठ आश्रम का वार्षिकोत्सव मनाया गया। यहां हरिओम कीर्तन का भी आयोजन किया गया। साथ ही उषा कीर्तन, धर्म प्रवचन के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल भी पहुंचकर भंडारा सह महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर नीरू मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, सरजू मिश्रा, आशीष पाल आदि लोग मौजूद थे।