बेरमो। महिला कामगार आश्रित संघ के बैनर तले बेरमो कोयलांचल के सचिव राकेश सिंह ने के नेतृत्व में महिला कामगारों ने इंटक महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को ढोरी स्थित इनके आवासीय कार्यालय में मिलकर एक मांग पत्रा सौंपा।
मौके पर इंटक महामंत्री सिंह ने कहा कि महिला फिमेल वीआरएस की मांग को देखते हुए उम्र सीमा तय कर वन टाईम नियुक्ति के लिए बात की जाएगी। 24 जनवरी को अपेक्स की बैठक में इसकी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि टेक्नीकल महिलाओं को भी वीआरएस देने के लिए प्रबंधन राजी हो गई है।
केवल नर्सिंग वाली महिलाओं के लिए बाध्यता है। संघ के सचिव सिंह ने कहा कि फिमेल वीआरएस योजना को लागू करने में भेदभाव किया जा रहा है, यह न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी महिला कर्मियों की नियुक्ति उनके पति की मृत्यु के पश्चात अनुकंपा के आधर पर हुई थी। महिलाएं ने कई वर्षों से आस लगाए बैठे थी कि फिमेल वीआरएस योजना निकलेगा, तो अपने आश्रितों को नौकरी देंगे।
अब 15 वर्ष के बाद योजना लाई भी गई तो अधिकतर महिलाएं योजना से वंचित रह गईं। उन्होंने कहा कि 17 मार्च 2014 को बहाल रखते हुए संपूर्ण रूप से वीआरएस योजना लागू की जाए। जिससे अधिकतर महिलाओं के आश्रितों को नौकरी मिल सके।
मौके पर टिंकू महतो, राजीव मिश्रा, पप्पू खान, तेजपाल सिंह, अशोक पासवान, गुड्डू हाड़ी, धमेंद्र चौधरी, माधुरी देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, मंजीत सिंह, पुष्पिता देवी, शांति देवी, मालती देवी, राजकुमार चौहान, दिनेश कुमार, सुरेंद्र राम, तपन महतो आदि लोग उपस्थित थे।
फिमेल वीआरएस को लेकर इंटक महामंत्री से मिले संघ के लोग।