पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम चरित मानस महायज्ञ में उमड़ी भीड़

श्रीराम चरित मानस महायज्ञ में उमड़ी भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणपतिधाम ढोरी बस्ती में श्री श्री 108 गोस्वामी बंशीधर गिरि के सानिध्य में चल रहे श्रीराम चरित मानस महायज्ञ में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुअों की भीड़ उमड़ रही है। यहां कई श्रद्धालु 12 अौर 24 घंटे की परिक्रमा कर रहे हैं। उन्हें यज्ञ कमेटी द्वारा शर्बत आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उन पर यज्ञ कमेटी के वोलेंटियर निगरानी रख रहे हैं। यज्ञ में प्रतिदिन भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसका आनंद प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु उठा रहे हैं। इसके अलावा गणेश मेला में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ में प्रतिदिन पूजन एवं पाठ के अलावा शाम को संतों द्वारा प्रवचन किया जा रहा है। 12 फरवरी को धनबाद की जागरण टीम द्वारा माता जागरण किया जाएगा।

श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी समिति की बैठक

दुगदा|दुगदा फुटबाॅल मैदान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पंडाल में हुई। बैठक में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा सुश्री चित्रलेखा देवी का कथावाचन प्रतिदिन कराने का निर्णय लिया गया। जिसकी तैयारी जोर-शोर से आयोजन समिति द्वारा की जा रही है। समिति कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन रजक ने बताया कि कथा वाचक सुश्री चित्रलेखा देवी वृंदावन से पधार रही हैं, जो आगामी 21 से 27 फरवरी तक भागवत कथा का वाचन करेंगी। 21 फरवरी को शिव मंदिर बड़कीटांड़ प्रांगण से जल यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में समिति के सचिव उमेश सिंह, उपेंद्र आदि शामिल थे।

यज्ञ स्थल की परिक्रमा करते श्रद्धालु।