पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता दरबार में सांसद ने सुनी समस्या, किया गया निदान

जनता दरबार में सांसद ने सुनी समस्या, किया गया निदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो। गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय द्वारा फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। यहां सांसद पांडेय ने दूर-दराज से आए कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में एलआईसी से जुड़ी समस्या को भी रखते हुए सांसद को मांग पत्र सौंपा गया।
जिसमें बीमा अधिनियम 1938 की धारा 44 को पुनः पूर्व रूप में ही रखा जाने, जीवन बीमा की प्रीमियम पर से सेवा कर हटाने पाॅलिसियों की परिपक्वता राशि पर की जाने वाली आयकर कटौती वापस लेने आदि मांगें शामिल हैं। सांसद ने आश्वासन दिया कि इस मामले को लोकसभा में उठाया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम से भी बीमा धारकों के बोनस में बढोत्तरी, ग्रेच्युटी सीमा 10 लाख करने सहित 19 मांगें रखी गई है।
बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं से अवगत हुए साथ ही साथ उसका निदान भी किया। जिसमें गोमिया, बेरमो, चंद्रपुरा, नावाडीह प्रखंड एवं अंगवाली तथा ऊपरघाट मंडल, बाघमारा प्रखंड, तोपचांची के विभिन्न ग्रांवों के लोग शामिल हुए। मौके पर अनिल उपाध्याय, सुरेश बढ़ई, राजू तिवारी, निलकंठ महतो आदि मौजूद थे।