जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बेरमो| राजेंद्रस्मृति भवन फुसरो में एलओ वीरा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता का आयोजन किया गया। यहां कांग्रेस नेता गिरजा शंकर पांडेय कंपनी के सीनियर मैनेजर शंकर वर्णवाल स्वास्थ्य संबंधी और एलओवीरा के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने लोगों को दवा के साथ-साथ व्यायाम करने की भी सलाह दी। मौके पर भाकपा नेता जवाहर लाल यादव, झामुमो नेता नरेश महतो, यूथ कांग्रेस नेता माणिक दिगार, मनोज ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।