पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत शिरोमणि रैदास की जयंती मनाई गई

संत शिरोमणि रैदास की जयंती मनाई गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय रविदास महासंघ बेरमो के बैनर तले संत शिरोमणि रैदास जयंती समारोह का आयोजन महिला मंडल करगली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार राम संचालन गोवधर्न रविदास उर्फ छोटू ने किया। इस दौरान बेरमो प्रखंड कार्यालय से महिला मंडल करगली तक शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रैदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि डाॅ अरुण कुमार डाॅ बलदेव दास ने कहा कि संत रैदास के जीवन चरित्रों को अपनाकर ही लोग आगे बढ़ सकते हैं। संत रैदास महादलित परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपने कर्मों के बल पर संत की उपाधि प्राप्त की और संत से भगवान को प्राप्त हुए। संत रैदास के मार्ग पर चलकर ही भारत को पुनः विश्व गुरु की प्रतिष्ठा दिला सकते हैं। वहीं रामनारायण राम, ईश्वर रविदास, जानकी रविदास, फूलचंद रविदास, अर्जुन रविदास, आरएन राम, कौलेश्वर रविदास ने कहा कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के बारें में लोग सोचने लगे हैं। अपने बच्चे ही नहीं, बल्कि समाज के सभी निर्धन के बच्चों को शिक्षा दिलाने के बारें में सोचना होगा, समाजिक कुरुतियों को समाप्त करना होगा। तभी संत शिरोमणि रैदास जी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर रामदास राम, सुरेश भूषण गोप, दुर्गा रविदास, रघुनाथ रविदास, रोहन दास, कुलदीप मास्टर, जानकि रविदास, रमेश आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में हिस्सा लेते लोग।