बूथ इकाई सशक्त तभी जीत : सरयू
भाजपा बेरमो विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन करगली आफिसर्स क्लब में संपन्न हुआ। यहां मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश स्तरीय नेता सरयू राय ने कहा कि बूथ इकाई सशक्त होगी, तभी सभी जगह भाजपा की जीत होगी। भाजपा जन घोषणा पत्र बना रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है, वर्तमान सरकार खजाना खाली करके ही सत्ता छोड़ने का मन बना चुकी है। जो कार्य बजट में पास नहीं है उन पर सरकार खर्च कर रही है। केंद्र से मिली राशि का मात्र 11 फीसदी ही बजट के आधार पर खर्च कर सकी है। राज्य में विरोधी दल महागठबंधन के नाम पर महाठगबंधन बना रहे हैं। जनता सचेत रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़े नेता गुटबाजी बंद करके अपने ही नेता को हराने में लगें।
इस सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अंबिका ख्वास, कार्यक्रम के संयोजक नंदकिशोर राय सहित बसंत सिंह, मधुसूदन सिंह, विनय सिंह, भरत यादव, बासुदेव मिश्रा, विरंची नारायण, जगरनाथ राम, अजय शर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अर्जुन सिंह, गजेंद्र सिंह, कमलेश ठाकुर, प्रवीण सिंह, सुरेश दूबे, लखी हेम्ब्रम, धनेश्वर महतो, शंकर रजक, संजय ओहदार, हिमाचल मिश्रा, मदन गुप्ता, दिलीप भगत, सुरेंद्र गिरि, मुकेश मिश्रा, कमलेश तिवारी, श्रवण सिंह आदि कई लोग मौजूद थे।
किस नेता ने क्या कहा
राज्य में भाजपा को बहुमत दिलाएं : रवींद्रपांडेय (सांसद,गिरिडीह)
हमलोगराज्य के विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे : सुनीलसिंह (सांसद,चतरा)
भाजपामें ही विकास करने का जज्बा है : योगेश्वरमहतो बाटुल (पूर्वविधायक)
भाजपा बेरमो विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण।