प्रदूषण मुक्त हो उत्पादन : राय
बेरमो. दामोदरबचाओ आंदोलन के अगुआ पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सरयू राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कोनार दामोदर नदी में छाई बहाने वाले बीटीपीएस प्रबंधन को चेतावनी देकर उन पर मामला दर्ज कर बेरमो एसडीओ ने साहसिक काम किया है। उन्हें तो ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए था। प्रधानमंत्री भी विकास के पक्षधर हैं, लेकिन प्रदूषण मुक्त उत्पादन करना जरूरी है। डीवीसी के बंगाल तथा झारखंड इकाई को अलग करके संचालन करने की जरूरत है।