दुर्घटना में सीसीएल कर्मचारी की मौत
सीसीएलढोरी प्रक्षेत्र के अमलो परियोजना में कार्यरत 32 वर्षीय शिव नारायण दास की मृत्यु चपरी के पास सड़क दुर्घटना में हो गई। मृत्यु के उपरांत प्रबंधन ने उसकी प|ी बबिता देवी को नौकरी के अलावे 30 हजार रूपए नगद तत्काल दिया। वह शुक्रवार के द्वितीय पाली ड्यूटी कर सुबह लगभग 5 बजे अपने घर कोचा, बनियाडीह गिरिडीह मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी बीच चपरी बस्ती के पहले डुमरी की ओर से रही ट्रक संख्या जेएच 09 आर 9327 ने धक्का मार दिया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन की ओर से जीएम प्रभाकर चाॅकी, एसओपी एके सिंह, पीओ सुभाष अग्रवाल, पीएम विक्टर कुजूर के अलावे कई श्रमिक संगठन के लोग और अमलो के कर्मी अस्पताल पहुंचे।
क्वार्टर नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: हरेंद्र
राकोमसंनेता हरेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक को यहां क्वार्टर नहीं मिलने के कारण इतनी दूर से आना जाना पड़ता था। इसमें यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि सिर्फ अमलो परियोजना में 30 से ज्यादा ऐसे युवक कार्यरत हैं, जिन्हें क्वार्टर नहीं मिला है और वे गिरिडीह, धनबाद, बाघमारा आदि स्थानों से आते हैं। दूसरी ओर यहां के क्वार्टरों को दलाल लोग 18 से 25 हजार रुपए में गैर इंप्लाइ को बिक्री कर रहे हैं। प्रबंधन इसमें ध्यान दे।